Vande Bharat: पंजाब के यात्रियों के लिए राहतभरी खबर, मिलने जा रहा एक और तोहफा

Edited By Vatika,Updated: 11 Nov, 2025 03:44 PM

the people of punjab will soon receive another gift

चंडीगढ़ जाने के लिए वंदे भारत ट्रेन की बहुत ज़्यादा जरूरत है,

पंजाब डेस्क: जिला फिरोजपुर के लोगों के लिए एक और खुशखबरी है। अब फिरोजपुर से चंडीगढ़ के बीच एक नई "वंदे भारत" एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की जाएगी।

इस संबंध में जानकारी भारतीय जनता पार्टी के नेता कुलवंत राय कटारिया (मुदकी) ने प्रेस के माध्यम से सांझा की। उन्होंने बताया कि इस ट्रेन को शुरू करने को लेकर केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के साथ बातचीत हुई है। भाजपा नेता कुलवंत राय कटारिया ने आगे बताया कि बैठक के दौरान उन्होंने मंत्री को बताया कि फिरोजपुर से चंडीगढ़ जाने के लिए वंदे भारत ट्रेन की बहुत ज़्यादा जरूरत है, क्योंकि रोज़ाना हजारों लोग इस रूट पर यात्रा करते हैं।

इस पर केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सहमति जताते हुए भरोसा दिलाया कि जल्द ही फिरोजपुर से चंडीगढ़ के बीच नई वंदे भारत ट्रेन शुरू की जाएगी, जिससे जिला फिरोज़पुर के लोगों को एक और तोहफा मिलेगा और यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!