शिव सेना के पोस्टरों पर शरारती अनसरों ने की यह घिनौनी हरकत, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Urmila,Updated: 17 May, 2022 03:54 PM

the mischievous others did this abominable act on the posters

शरारती अनसरों की तरफ से शिव सैनिकों के होर्डिंगों पर कालिख मल दी जिस कारण शिव सैनिकों ने रोष प्रदर्शन करते पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई। यह जानकारी शिव सेना हिंद के...

बठिंडा (वर्मा): शरारती अनसरों की तरफ से शिव सैनिकों के होर्डिंगों पर कालिख मल दी जिस कारण शिव सैनिकों ने रोष प्रदर्शन करते पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई। यह जानकारी शिव सेना हिंद के राष्ट्रीय उप प्रधान शिव जोशी ने थाना केनाल कालोनी में बयान दर्ज करवाते हुए दी। इस दौरान उनके साथ जिला प्रधान मिंटू ठाकुर, सर्कल प्रधान मनिन्दर मनी और अन्य शिव सैनिक उपस्थित थे।

शिव जोशी ने कहा कि शिव सेना हिंद की तरफ से हमेशा देश-विरोधी ताकतों का विरोध किया गया है। यह विरोध भविष्य में भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि उक्त व्यक्तियों की तरफ से बीती रात परसराम नगर स्थित शिव सेना हिंद के दफ्तर में पोस्टर लगाए गए थे जिस पर शिव सेना हिंद के राष्ट्रीय प्रधान निशांत शर्मा, उप-प्रधान शिव जोशी, सर्कल केनाल प्रधान मनिन्दर मैनी और अन्य नेताओं और सदस्यों की तस्वीरें थी। शरारती अनसरों की तरफ से फोटो पर कालिख मल दी गई जो माहौल खराब करना चाहते हैं।

इस दौरान मिंटू ठाकुर जिला प्रधान और मनिन्दर मनी ने बताया कि जब वह आज सुबह 7.30 बजे के करीब दफ्तर पहुंचे तो उन्होंने उक्त पोस्टरों पर शरारती अनसरों की तरफ से घिनौनी हरकत देखी और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस की तरफ से उक्त नेताओं के बयान दर्ज करके मामले की गहराई के साथ जांच शुरू कर दी गई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!