Edited By Urmila,Updated: 08 Dec, 2025 01:26 PM

श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 सरूपों के गायब होने के मामले में पंजाब सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई SGPC के पदाधिकारियों के खिलाफ की गई है।
चंडीगढ़: श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 सरूपों के गायब होने के मामले में पंजाब सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई SGPC के पदाधिकारियों के खिलाफ की गई है। इस बीच, SGPC के तत्कालीन सेक्रेटरी डॉ. रूप सिंह और उनके साथी पदाधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। यह कार्रवाई IPC की धारा 295A के तहत की गई है।
रविवार को पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के विरासत पथ पर सिख सद्भावना दल द्वारा दिए जा रहे धरने में पहुंचकर एक ज्ञापन लिया और पुलिस कमिश्नर अमृतसर को इस संबंध में FIR दर्ज करने का निर्देश दिया, जिसके बाद पुलिस थाना सी डिवीजन में FIR दर्ज की गई।
इस मामले में रविवार को हेरिटेज रोड पर विरोध प्रदर्शन के लिए बुलाई गई महापंचायत में सद्भावना दल के प्रमुख भाई बलदेव सिंह, किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल, बलदेव सिंह सिरसा, ईमान सिंह मान, बाबा सरबजोत सिंह बेदी समेत बड़ी संख्या में अलग-अलग संगठनों के लोग शामिल हुए। आखिरकार कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मांग पत्र लिया और अमृतसर पुलिस कमिश्नर को इस संबंध में FIR दर्ज करने के जो निर्देश दिए थे, उस पर कार्रवाई करते पुलिस थाना सी डिवीजन में धारा 295, 295 A, 409, 465 और 120 B के तहत FIR दर्ज की गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here