Edited By Urmila,Updated: 08 Apr, 2026 03:29 PM

अमृतसर कस्टम्स ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया है।
अमृतसर (रमन) : अमृतसर कस्टम्स ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, 6 अप्रैल, 2026 को बैंकॉक से फ्लाइट SL-214 के ज़रिए जैसे ही एक यात्री श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचा, APIS प्रोफाइलिंग और बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान उस पर शक हुआ।
जांच करने पर उसके सामान से 4 मिठाई/खाने के डिब्बों में छिपाकर रखा 964 ग्राम गांजा बरामद हुआ जिसकी इंटरनेशनल मार्केट में कीमत करीब 0.96 करोड़ रुपये आंकी गई है। कस्टम डिपार्टमेंट ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here