शहर में अवैध कब्जों पर चला बुल्डोजर! निगम की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 18 May, 2026 11:43 PM

bulldozers roll over illegal encroachments in the city

फतेहपुर डेयरी कॉम्प्लैक्स में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ सोमवार को नगर निगम द्वारा एक बड़ी और सख्त कार्रवाई अमल में लाई गई। निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल के दिशा-निर्देशों और आदेशों के अनुसार एस्टेट अधिकारी धर्मिंदरजीत सिंह की...

अमृतसर  (रमन) : फतेहपुर डेयरी कॉम्प्लैक्स में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ सोमवार को नगर निगम द्वारा एक बड़ी और सख्त कार्रवाई अमल में लाई गई। निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल के दिशा-निर्देशों और आदेशों के अनुसार एस्टेट अधिकारी धर्मिंदरजीत सिंह की अगुवाई में चलाई गई इस विशेष मुहिम के दौरान करीब 500 वर्ग गज सरकारी क्षेत्र को गैर-कानूनी कब्जों से मुक्त करवाया गया।

निगम की डिमोलिशन टीम ने कार्रवाई के दौरान जे.सी.बी. मशीनों की मदद से कब्जाधारियों द्वारा गैर-कानूनी रूप से बनाए गए पक्के और अधूरे निर्माणों (ढांचों) को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह के विरोध से निपटने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगम की प्रशासनिक टीम के साथ भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।
 
शिकायतों के बाद निगम ने अपनाया सख्त रुख

मौके पर मौजूद निगम अधिकारियों ने बताया कि फतेहपुर डेयरी कॉम्प्लैक्स में सरकारी और निगम की करोड़ों रुपए की जमीन पर किए गए अवैध कब्जों संबंधी पिछले कुछ समय से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। उच्च अधिकारियों द्वारा मामले का गंभीर नोटिस लेते हुए नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया और सुबह ही कब्जाधारियों के खिलाफ बुल्डोजर चलाकर जमीन खाली करवाई गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!