Edited By Kamini,Updated: 15 Apr, 2026 02:03 PM

जिले के आरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग टेस्क को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।
अमृतसर (रमन) : जिले के आरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग टेस्क को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। मिली जानकारी के अनुसार, एक एजेंट ने बिना ड्राइविंग टेस्ट दिए पास करवाने के नाम पर एक युवक से पैसों के मांग की। बताया जा रहा है कि, इस दौरान युवक से करीब 2000 रुपये ले लिए थे।
इसके बाद जब युवक आरटीओ दफ्तर पहुंचा तो अधिकारियों ने उससे कहा कि ड्राइविंग टेस्ट देना होगा। उसके बाद ही उसे सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। इतना सुनते ही युवक एजेंट के पास पहुंचा और अपने पैसे वापस मांगे। मौके पर विवाद इतना बढ़ गया कि एजेंट ने युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। ये पूरी घटना कार्यालय में लगे कैमरों में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here