श्री दरबार साहिब माथा टेकने आए बुजुर्ग के साथ हुआ हादसा, तड़प-तड़प कर निकली जान

Edited By Urmila,Updated: 28 Mar, 2022 12:58 PM

the accident happened with the elderly who came to pay obeisance

श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने आए 75 वर्षीय व्यक्ति की फुहारा चौंक नजदीक दिल का दौरा पड़ने कारण मौत हो गई। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को कई बार फोन करके बुजुर्ग की जान बचाने...

अमृतसर (दलजीत): श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने आए 75 वर्षीय व्यक्ति की फुहारा चौंक नजदीक दिल का दौरा पड़ने कारण मौत हो गई। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को कई बार फोन करके बुजुर्ग की जान बचाने की कोशिश की परन्तु एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। बुजुर्गों को राहगीरों ने एक निजी वाहन में डालकर अस्पताल पहुंचाया परन्तु इस दौरान बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें : केंद्र सरकार के फैसले का CM भगवंत मान ने ट्वीट कर जताया सख्त विरोध

अफसोस की बात है कि मेडिकल कालेज प्रशासन की तरफ से घटना वाली जगह नजदीक ही खूनदान कैंप लगाया जा रहा था परन्तु राहगीरों अनुसार कोई भी सीनियर अधिकारी बुजुर्ग को देखने नहीं आया। इस सम्बन्धित राहगीरों ने वीडियो बनाकर वायरल भी की है, जो सोशल मीडिया पर चल रही है। जानकारी अनुसार मानसा निवासी 75 वर्षीय व्यक्ति श्री हरिमन्दर साहिब में माथा टेकने आया हुआ था। अचानक फुहारा चौंक नजदीक उसकी छाती में तेज दर्द होने लगा। बुजुर्ग की बिगड़ी हालत को देखते राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया परन्तु एंबुलेंस मौके पर नहीं आई।

यह भी पढ़ें : फसलों की अदायगी को लेकर किसानों को बड़ा झटका

इस दौरान मेडिकल कालेज प्रशासन की तरफ से घटना वाली जगह नजदीक ब्लड बैंक भी लगाया जा रहा था। पंजाब हैल्थ सोसायटी की वैन भी वहां खड़ी थी। कई राहगीरों ने मौके पर जाकर कैंप में मौजूद स्टाफ को मरीज को सेहत सेवाओं देने की अपील की परन्तु राहगीरों अनुसार मौके पर कोई नहीं आया। बुजुर्ग काफी देर तक दर्द के साथ तड़पता रहा परन्तु अचानक उसकी नब्ज बंद हो गई। इस दौरान श्री हरिमन्दर साहिब माथा टेकने आए एक परिवार ने बुजुर्ग व्यक्ति को अपनी कार में बिठा कर अस्पताल पहुंचाया परन्तु जब तक बुजुर्ग अस्पताल पहुंचा, उसकी मौत हो चुकी थी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!