सुबह-सवेर हुआ भयानक हादसा, सैर करने गए अध्यापक को ऐसे खींच कर ले गई मौत

Edited By Sunita sarangal,Updated: 11 Sep, 2021 12:52 PM

terrible accident painful death of english teacher

पुलिस ने लाश को अपने कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है और ट्रक चालक की खोज शुरू कर दी है। पारिवारिक सदस्यों ने ट्रक चालक के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की मांग की है

नाभा (राहुल): नाभा के बोड़ा गेट चौक से एक दर्दनाक खबर सामने आई है।  सुबह सैर करने निकले लैक्चरार को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। अध्यापक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक रवीन्द्र सिंह गांव मंडौड़ के सरकारी स्कूल में अंग्रेजी का लैक्चरार था। पुलिस ने लाश को अपने कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है और ट्रक चालक की खोज शुरू कर दी है। पारिवारिक सदस्यों ने ट्रक चालक के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की मांग की है।

मृतक के रिश्तेदारों ने कहा कि रवीन्द्र सिंह पटियाला का रहने वाला है और यहां वह ससुराल आया हुआ था। वह सरकारी स्कूल में बतौर अंग्रेजी लैक्चरर काम करता था। जब सुबह सैर करने के लिए घर से निकला तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि ट्रक के चालक खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। उन्होंने कहा कि सी. सी. टी. वी. कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है जिससे आरोपी का पता लगाया जा सके।

 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!