Punjab :  ड्यूटी करते-करते थम गई सांसें, चौकी में तैनात ASI की मौत

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 Mar, 2026 12:00 AM

punjab asi posted at the outpost died while performing his duty

शहर में एएसआई की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक सिविल अस्पताल में मौजूद पुलिस चौकी में ड्यूटी पर तैनात था। इस दौरान अचानक एएसआई मौत हो गई। मृतक की पहचान जगदीश सिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस मौके पर...

फगवाड़ाः शहर में एएसआई की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक सिविल अस्पताल में मौजूद पुलिस चौकी में ड्यूटी पर तैनात था। इस दौरान अचानक एएसआई मौत हो गई। मृतक की पहचान जगदीश सिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। 

इस संबंध में थाना सिटी के एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सिविल अस्पताल फगवाड़ा के अंदर मौजूद पुलिस चौकी में ड्यूटी पर तैनात एएसआई की मौत हो चुकी है। पुलिस पार्टी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटा रही है। 

एएसआई के मुताबिक मृतक की पहचान जगदीश सिंह निवासी गांव जोधेवाल थाना ब्यास के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार एएसआई की मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई है। पुलिस मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में ला रही है। मृतक के परिजनों को घटना संबंधी सूचना दे दी गई है और परिवार के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं शव का पोस्टर्माटम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!