Edited By Kalash,Updated: 08 Mar, 2026 02:57 PM

कपूरथला पुलिस ने एक गैर-कानूनी हथियार सप्लाई करने वाले रैकेट का पर्दाफाश किया है।
पंजाब डेस्क : कपूरथला पुलिस ने एक गैर-कानूनी हथियार सप्लाई करने वाले रैकेट का पर्दाफाश किया है। इसमें एक नाबालिग समेत दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से पांच देसी पिस्टल बरामद की गई हैं। यह जानकारी डी.जी.पी. गौरव यादव ने दी है।
गौरव यादव ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी फिलीपींस और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रहने वाले विदेशी हैंडलर्स के कहने पर काम कर रहे थे। उन्होंने ये गैर-कानूनी हथियार मध्य प्रदेश से प्राप्त किए थे और उन्हें अलग-अलग आपराधिक गिरोह को सप्लाई कर रहे थे।
पुलिस के अनुसार बरामद हथियारों का इस्तेमाल इलाके में फायरिंग और जबरन वसूली जैसी क्रिमिनल एक्टिविटीज के लिए किया जाना था। पंजाब पुलिस इस पूरे नेटवर्क का पूरी तरह से बेनकार करने के लिए उनके पिछले संबंधों और भविष्य की योजनाओं की गहराई से जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here