पाकिस्तान में फंसी सरबजीत कौर का वीडियो कॉल में छलका दर्द, कोर्ट में बताऊंगी सारा सच—बस मुझे इंडिया भेज दो

Edited By Urmila,Updated: 08 Mar, 2026 01:23 PM

plea of  sarabjit kaur trapped in pakistan

पाकिस्तान जाकर मुस्लिम युवक से निकाह करने वाली पंजाब की महिला सरबजीत कौर अब वहां से वापस भारत लौटना चाहती है।

पंजाब : पाकिस्तान जाकर मुस्लिम युवक से निकाह करने वाली पंजाब की महिला सरबजीत कौर अब वहां से वापस भारत लौटना चाहती है। सरबजीत ने पाकिस्तान के वकील अली चंगेजी संधू और अपने भारतीय पति करनैल सिंह से संपर्क कर मदद मांगी है। वकील के साथ उसकी बातचीत का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह पाकिस्तान में मुश्किल हालात का जिक्र करते हुए भावुक हो जाती है।

sarabjit kaur

वकील अली चंगेजी संधू के मुताबिक सरबजीत ने बताया कि वह नासिर हुसैन के पास मौजूद अपनी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो हटवाने के लिए पाकिस्तान आई थी। लेकिन नासिर ने उन्हीं तस्वीरों के आधार पर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया गया।

सरबजीत ने कहा कि वह लाहौर हाईकोर्ट में चल रही याचिका की सुनवाई के दौरान अपना पक्ष रखना चाहती थी। 6 मार्च की सुबह उसे अदालत ले जाने के लिए टैक्सी भी आई थी, लेकिन नासिर और उसके परिवार के लोगों ने उसे घर से बाहर जाने से रोक दिया। परिवार ने कहा कि अगर वह अदालत पहुंची तो मामला और बिगड़ सकता है। सरबजीत ने यह भी बताया कि वह नासिर हुसैन, उसकी पहली पत्नी और उसकी बेटी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना चाहती है।

पाकिस्तान पहुंचकर मुस्लिम युवक से निकाह करने वाली पंजाबी महिला सरबजीत कौर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पाकिस्तान के वकील अली चंगेजी संधू से बातचीत करते हुए भारत वापस भेजने की गुहार लगा रही है। इस बातचीत में सरबजीत ने साफ कहा कि वह पाकिस्तान में नहीं रहना चाहती और कोर्ट में पेश होकर अपना पक्ष रखने के बाद भारत लौटना चाहती है।

बातचीत के दौरान वकील ने सरबजीत से पूछा कि क्या वह पाकिस्तान में रहना चाहती हैं। इस पर सरबजीत ने कहा कि 6 मार्च को लाहौर हाईकोर्ट में सुनवाई है और वह सुबह 10 बजे तक अदालत में पहुंच जाएगी। उसने कहा कि वह वहां नहीं रहना चाहती और उसे वापस भारत भेज दिया जाए। वकील ने सरबजीत से यह भी कहा कि उनकी बातचीत के बारे में किसी को पता नहीं चलना चाहिए। इस पर सरबजीत ने सहमति जताई। वकील ने यह भी कहा कि नासिर हुसैन द्वारा की गई शादी जबरन लगती है, लेकिन सरबजीत ने जवाब दिया कि वह इस बारे में अदालत में ही खुलकर बताएगी।

बातचीत में सरबजीत ने बताया कि वह अदालत में अकेले पहुंचने की कोशिश करेगी और वहां जाने के लिए बसें उपलब्ध हैं। वकील ने यह भी कहा कि भारत उसे वापस लेने के लिए तैयार है और उसके पति से भी इस बारे में बात हो चुकी है। इस दौरान सरबजीत ने कहा कि उसे एजेंसियों से डर लगता है और भारत लौटने पर उसे परेशान किए जाने की आशंका है। इस पर वकील ने भरोसा दिलाया कि वह अपनी इच्छा से भारत जा सकती है और उसे किसी तरह का नुकसान नहीं होगा।

सरबजीत ने यह भी कहा कि वह नासिर हुसैन और उसके परिवार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना चाहती है। हालांकि उसने कहा कि इसके पीछे की वजह वह अदालत में ही बताएगी। बातचीत के अंत में सरबजीत ने वकील से कहा कि वह पाकिस्तान किसी खास मकसद से आई थी और अब वह सिर्फ भारत लौटना चाहती है। वकील ने उसे भरोसा दिलाया कि अदालत उसे वापस जाने से नहीं रोकेगी क्योंकि अपने देश लौटना उसका अधिकार है।

पति ने भी की वापसी की मांग

दूसरी तरफ सरबजीत के पति करनैल सिंह लाहौर हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। उन्होंने अदालत में याचिका दायर कर सरबजीत को पाकिस्तान से निकालकर भारत भेजने की मांग की है। करनैल सिंह का कहना है कि सरबजीत ने अभी तक उनसे तलाक नहीं लिया है और वह उसे वापस भारत लाना चाहता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!