कितना कमीशन अंडर टेबल दिया... PRTC बसों को लेकर सुखपाल खैहरा ने घेरी मान सरकार

Edited By Kamini,Updated: 04 Mar, 2026 05:03 PM

sukhpal khaira target mann government

पंजाब की राजनीति में एक बार फिर बसों की खरीद को लेकर आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।

पंजाब डेस्क : पंजाब की राजनीति में एक बार फिर बसों की खरीद को लेकर आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। कांग्रेस नेता Sukhpal Singh Khaira ने मुख्यमंत्री Bhagwant Mann पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन मुद्दों पर पहले वह पूर्व सरकार की आलोचना करते थे, अब उनकी ही सरकार उसी रास्ते पर चल रही है। खैहरा ने आरोप लगाया कि पहले कांग्रेस की सरकार पर जयपुर की निजी फर्म से बस बॉडी बनवाने को लेकर सवाल उठाए जाते थे, लेकिन अब आम आदमी पार्टी सरकार ने भी पीआरटीसी बसों की बॉडी राजस्थान से ही तैयार करवाई है। उन्होंने यह भी तंज कसा कि बदलाव के नाम पर बसों को पार्टी के रंग में रंग दिया गया है।

कांग्रेस नेता ने सवाल उठाया कि आखिर पंजाब के साथ धोखा कौन कर रहा है और इस सौदे में कथित तौर पर कितनी “अंडर द टेबल” कमीशन दी गई है। हालांकि राज्य सरकार की ओर से इन आरोपों पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले ने सियासी बहस को फिर गर्मा दिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!