Edited By Subhash Kapoor,Updated: 28 Feb, 2026 09:28 PM

कपूरथला जिले के साइंस सिटी चौकी क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद गंभीर घटना में बदल गई। जानकारी के अनुसार, समारोह में शामिल एक युवक पर जान से मारने की नीयत से पिस्तौल तानी गई, लेकिन गोली मिसफायर हो गई।
पंजाब डैस्क : कपूरथला जिले के साइंस सिटी चौकी क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद गंभीर घटना में बदल गई। जानकारी के अनुसार, समारोह में शामिल एक युवक पर जान से मारने की नीयत से पिस्तौल तानी गई, लेकिन गोली मिसफायर हो गई।
पीड़ित गुरनाम सिंह ने बताया कि वह 27 फरवरी की शाम अपने बेटे के साथ शादी समारोह में शामिल हुए थे। इसी दौरान पास खड़े विशाल थापर उर्फ जार्डन ने बिना किसी वजह के उनके बेटे को गालियां देनी शुरू कर दी। उसके बाद उसका एक दोस्त भी मौके पर आया, जिसके पास पिस्तौल थी। जार्डन ने उसके हाथ से पिस्तौल निकालकर ट्रिगर दबा दिया, लेकिन गोली फायर नहीं हुई। इससे कोई बड़ा हादसा होने से बच गया। शोर मचने पर मौके पर मौजूद लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।