महानगर में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 62 वर्षीय महिला आई चपेट में

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 08 Dec, 2023 08:48 PM

swine flu hits the metropolis first case comes to light

महानगर में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है।

लुधियाना (सहगल) : महानगर में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। पी.ए.यू. कैंपस की रहने वाली 62 वर्षीय महिला को स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाया गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार महिला दयानंद अस्पताल में भर्ती है। जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि जिले में स्वाइन फ्लू का इस सीजन का पहला मामला है। लोगों को स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। 

स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी
सिविल सर्जन डा. हतिंदर कौर ने स्वाइन फ्लू के बारे में जानकारी देते कहा कि स्वाइन फ्लू (एच1एन1) एक वायरस के कारण होता है, जो सांस के जरिए एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। इसके लक्षण नियमित फ्लू जैसे बुखार, गले में खराश, ठंड लगना, दस्त, उल्टी की तरह होते हैं और कुछ मामलों में अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता हो सकती है।

स्वाइन फ्लू के मुख्य लक्षण
तेज़ बुखार (101 से ऊपर), खांसी और जुकाम, सांस की तकलीफ, छींक आना या नाक बहना, गले में ख़राश, शरीर टूटने का अहसास होना।

कैसे फैलता है स्वाइन फ्लू
सिविल सर्जन ने बताया कि स्वाइन फ्लू अत्यधिक संक्रामक है। यह बीमारी लार और बलगम के कणों से फैलता है। जैसे, छींक आना, खांसी, रोगाणु से ढकी सतह को छूना और फिर आंखों या नाक को छूना।

स्वाइन फ्लू से कैसे करें बचाव
खांसते या छींकते समय अपने मुंह और नाक को रूमाल से ढकें। अपनी नाक, आंख और मुंह को छूने से पहले अथवा बाद में अपने हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोएं। खांसी, बहती नाक, छींक और बुखार से पीड़ित व्यक्ति से दूरी बनाकर रखें। यदि आपमें स्वाइन फ्लू से संबंधित लक्षण हैं तो भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें और मास्क का प्रयोग करें। बिना डॉक्टरी सलाह के दवा न लें। स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें ज्यादा से ज्यादा आराम करें और पौष्टिक आहार लें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!