Edited By Urmila,Updated: 02 Aug, 2022 12:14 PM
स्वास्थ्य विभाग द्वारा खरड़ की एस.एम.ओ. डॉ. मनिंदर कौर (पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी की भाभी) के तबादले के आदेश जारी किए गए थे।
चंडीगढ़/खरड़ (रमनजीत): स्वास्थ्य विभाग द्वारा खरड़ की एस.एम.ओ. डॉ. मनिंदर कौर (पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी की भाभी) के तबादले के आदेश जारी किए गए थे। इसके बाद डॉ. मनिंदर कौर ने नौकरी छोड़ने का नोटिस दे दिया है। जानकारी के अनुसार पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने विधायक अनमोल गगन मान के साथ सिविल अस्पताल खरड़ का औचक निरीक्षण किया था।
इसी दौरान कुछ मुश्किलों के चलते उन्होंने डॉ. मनिंदर कौर की आलोचना की थी। मंत्री के दौरे के 2 दिन बाद डॉ. मनिंदर कौर का तबादला धनौला कर दिया गया है। इसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और नौकरी से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की मांग की।
डॉ. मनिंदर कौर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भाई डॉ. मनोहर सिंह की पत्नी हैं, जिन्होंने हाल ही में बस्सी पठाना से आजाद उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ा था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here