CM चेहरे के ऐलान से पहले सुनील जाखड़ ने विरोधी पार्टियों पर निशाने साधे

Edited By Kalash,Updated: 06 Feb, 2022 05:37 PM

sunil jakhar targeted the opposition parties

कांग्रेसी नेता राहुल गांधी के पंजाब आने पर लुधियाना में वर्चुअल रैली की जा रही है। इस रैली में लोगों को संबोधन करते हुए पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान

लुधियाना : कांग्रेसी नेता राहुल गांधी के पंजाब आने पर लुधियाना में वर्चुअल रैली की जा रही है। इस रैली में लोगों को संबोधन करते हुए पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ ने विरोधी पार्टियों पर तीखे निशाने साधे। सुनील जाखड़ ने कहा कि विरोधी पार्टियों शिरोमणि अकाली दल, आम आदमी पार्टी और भाजपा आपस में मिली हुई हैं। यह तीनों पार्टियां एक हैं। जाखड़ ने कहा कि इन पार्टियों का मुख्य उद्देश्य पंजाब की सत्ता हासिल करना है। 

यह भी पढ़ें : पंजाब चुनाव : इस विधानसभा हलके में सिर्फ आम आदमी पार्टी और अकाली दल ने दी है महिलाओं को टिकट

जाखड़ ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल पंजाब को एक बार फिर लूटना चाहता हैं। सुनील जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को छोड़ कर अकाली दल, भाजपा,'आप' समेत सभी राजसी दल पंजाब का भला करने की बजाय अपने हितों की चौकीदारी करने और सत्ता प्राप्त करने के यत्न कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसानों के संयुक्त समाज मोर्चा के कारण 'आप' या अकाली दल जीत गया, तो यह शहीद हुए 700 किसानों की रूह को कंपा देगा और यह उनके साथ नाइंसाफी होगी।

यह भी पढ़ें : लुधियाना रैली में बोले राहुल गांधी, कहा- इतने सारे हीरों में से एक को चुनना मुश्किल, जनता के फैसले को पहनाया अमलीजामा

सुनील जाख़ड़ ने कहा कि नकाबों के साथ जो चेहरे ढके हुए थे, वह आज बेनकाब हो गए हैं। भाजपा, आम आदमी पार्टी और अकाली दल बेनकाब हो गए हैं। भाजपा ने किसानों के जख्मों पर नमक छिड़का है। सुनील जाखड़ ने कहा कि केंद्र ने बजट के अंदर किसानों की सब्सिडी घटाने का काम किया है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी किसानों के साथ हमेशा खड़े रहते हैं। इस पंजाब को किसानों और जवानों के नाम से जाना जाता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

India

Netherlands

Match will be start at 03 Oct,2023 02:00 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!