सुखबीर बादल ने मनप्रीत सिंह अयाली को सौंपी यह जिम्मेदारी, पढ़ें

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 Mar, 2022 08:18 PM

sukhbir handed over this responsibility to manpreet ayali

पंजाब विधानसभा में शिरोमणि अकाली दल की तरफ से दिए अधिकारों का प्रयोग करते हुए शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने मनप्रीत सिंह अयाली को पार्टी का विधायक दल का नेता नियुक्त किया है जबकि डा. सुखविन्दर कुमार चीफ विप्ह होंगे।

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा में शिरोमणि अकाली दल की तरफ से दिए अधिकारों का प्रयोग करते हुए शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने मनप्रीत सिंह अयाली को पार्टी का विधायक दल का नेता नियुक्त किया है जबकि डा. सुखविन्दर कुमार चीफ विप्ह होंगे। मनप्रीत सिंह अयाली दाखा हलके का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और तीसरी बार विधायक बने हैं जबकि डा. सुखविन्दर कुमार दूसरी बार बंगा हलके का प्रतिनिधित्व रहे हैं। 

वहीं दूसरी तरफ शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए आज अपने इस्तीफे की पेशकश की थी। जिसे सभी जिला अध्यक्षों ने स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया है। अकाली दल के प्रधान जिन्होंने कल और आज जिलाध्यक्षों और वरिष्ठ लीडरशिप के साथ मीटिंगे की ने कहा कि पार्टी व इसकी भलाई उनके लिए सर्वोपरि है। वह पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हैं और इस्तीफा देने के लिए तैयार है। पार्टी लीडरशिप ने सुखबीर बादल के इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया और कई जिलाध्यक्षों ने उनकी कड़ी मेहनत और जोरदार चुनाव अभियान की बात कही।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!