विवाह समागम की अचानक हुआ हंगामा, खून से लथपथ होकर गिरी दूल्हे की मां

Edited By Tania pathak,Updated: 19 Oct, 2020 11:54 AM

sudden uproar in marriage ceremony

पुलिस ने बताया कि गांव नेहाल सिंह निवासी सिमरनजीत सिंह पुत्र गुरलाल सिंह का विवाह था। विवाह दौरान उसका रिश्तेदार...

रामा मंडी (परमजीत): स्थानीय शहर के गांव बंगी नेहाल सिंह में विवाह समागम दौरान एक नौजवान की तरफ से हवाई फायर करने के दौरान दूल्हे की माता समेत 3 व्यक्ति गंभीर रूप में जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस एसएचओ नवप्रीत सिंह, एएसआई निर्मल सिंह समेत पुलिस पार्टी उक्त घटना पर पहुंचे, जहां जख्मियों को तुरंत बठिंडा के प्राइवेट अस्पताल में दाख़िल करवाया। 
पुलिस ने बताया कि गांव नेहाल सिंह निवासी सिमरनजीत सिंह पुत्र गुरलाल सिंह का विवाह था। विवाह दौरान उसका रिश्तेदार जोकि हवाई फायर कर रहा था, कि अचानक गोली लगने से विवाह में शामिल विवाह वाले लड़के की माँ बलजीत कौर पत्नी गुरलाल सिंह निवासी गाँव बंगी नेहाल सिंह और जोबनप्रीत सिंह पुत्र जसवीर सिंह और जसवीर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह गंभीर रूप में ज़ख्मी हो गए, जिनको रिश्तेदार और गाँव वासियों ने तुरंत बठिंडा के एक अस्पताल में दाख़िल करवाया।

जसवीर सिंह निवासी रामा मंडी के बयानों के आधार पर पुलिस ने गोली चलाने वाले व्यक्ति खिलाफ मामला दर्ज कर कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!