पैसों की वसूली करने आए कर्मचारी और उसके साथी को ऐसे दी दर्दनाक मौत

Edited By Tania pathak,Updated: 26 Jan, 2021 01:38 PM

such a painful death for an employee who came to recover money

कस्बा मजीठा में 2 नौजवानों का दिन दहाड़े तेजधार हथियारों के साथ कत्ल करने का मामला सामने आया है।

मजीठा (सर्बजीत): कस्बा मजीठा में 2 नौजवानों का दिन दहाड़े तेजधार हथियारों के साथ कत्ल करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर-3 मजीठा के निवासी रौशन पुत्र प्रकाश सिंह की तरफ से अपने घर फाइनांस के पैसों की वसूली लेने आए कंपनी के करिन्दे जोबनप्रीत सिंह उर्फ योवन पुत्र गरीब सिंह निवासी गाव गुज्जरपुरा का तेजधार हथियार (दातर) के बार करके बहुत ही बेरहमी के साथ कत्ल कर दिया। 

बताने योग्य है कि वारदात मौके आरोपी रौशन के पारिवारिक मैंबर अमृतसर में गए हुए थे। जिनकी गैर-मौजूदगी में आरोपी की तरफ से इस भयानक वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात की सूचना मिलने पर एस.एच.ओ. मजीठा इंस्पैक्टर कपिल कौशल ने अपनी पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंच कर मृतक जोबनप्रीत सिंह के शव को कब्जे में लेते आरोपी रौशन को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ दौरान आरोपी ने बताया कि फाइनांस कंपनी के मुलाजिम मृतक जोबनप्रीत सिंह के साथी शेर पुत्र तरलोक सिंह निवासी गांव भंगाली कला की हत्या उसकी तरफ से अपने साथियों के साथ मिलकर की गई है। आरोपी की निशानदेही पर शेरा का शव पुलिस की तरफ से नखासू के पास खेतों में से बरामद किया गया है। पुलिस की तरफ से मुकद्दमा दर्ज कर कातिल के बाकी साथियों की गिरफ्तारी के लिए और कत्ल के कारणों की जांच की जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!