Jalandhar के इस इलाके में लगी भीषण आग, स्कूल में मची भगदड़

Edited By Urmila,Updated: 20 Jan, 2025 04:34 PM

stampede outside school in jalandhar

जालंधर के आदमपुर हल्के के अंतगर्त आते अलावपुर में उस समय अफरा-तफरी मच गई सरकारी स्कूल के बाहर गन्नी से लदी ट्राली आग की भेंट चढ़ गई।

जालंधर (सोनू): जालंधर के आदमपुर हल्के के अंतगर्त आते अलावपुर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सरकारी स्कूल के बाहर गन्नी से लदी ट्राली आग की भेंट चढ़ गई। जानकारी के अनुसार आग स्कूल के बाहर लगी हाई वोल्टेज तारों में उठी चिंगारी से लगी है। पूरी ट्राली गन्ने की वेस्टेज से भरी हुई थी जिसके चलते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। फिलहाल इस हादसे दौरान ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया। ट्राली जलकर राख हो गई। 

jalandhar fire

उक्त घटना की सूचना फायर ब्रिगेड़ कर्मियों को दी गई जिसने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने की कोशिश की। घटना स्कूल के पास होने के चलते पूरे इलाके में दहशत का माहौल था। बढ़ती आग की देख स्कूली बच्चों को जल्दबाजी में स्कूल से बाहर निकाल लिया गया। 

jalandhar fire

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!