पंजाब-हरियाणा बार्डर पर मची भगदड़, हरियाणा पुलिस ने माक ड्रिल के दौरान छोडे़ आंसू गैस के गोले

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 12 Feb, 2024 06:03 PM

stampede on punjab haryana border

13 फरवरी को किसानों के दिल्ली कूच को देखते शंभू बार्डर पर हरियाणा पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है तथा किसानों को रोकने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाने में जुटी हुई है। वहीं आज शंभु बार्डर पर हरियाणा पुलिस द्वारा माक ड्रिल की गई, जिस दौरान पंजाब की तरफ...

पंजाब डैस्क : 13 फरवरी को किसानों के दिल्ली कूच को देखते शंभू बार्डर पर हरियाणा पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है तथा किसानों को रोकने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाने में जुटी हुई है। वहीं आज शंभु बार्डर पर हरियाणा पुलिस द्वारा माक ड्रिल की गई, जिस दौरान पंजाब की तरफ आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इस दौरान लोगों में भगदड़ मच गई। बता दें कि किसानों को दिल्ली कूच रोकने के लिए हरियामा पुलिस पुख्ता प्रबंध करने में जुटी है तथा हर स्थिति से निपटने के लिए पैरामिल्ट्री और पुलिस फोर्स तैनात की गई है तथा बार्डर के साथ लगती जगहों पर सी.सी.टी.वी. कैमरे लगा दिए गए हैं। टिकरी बार्डर पर 5 लेयर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अब देखना यह है कि कल किसान अपने मंसूबों पर कितना कामयाब होते हैं क्योंकि हरियाणा सरकार द्वारा बरती जा रही चौकसी के बीच किसानों को शंभू बार्डर तक पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। 

वहीं किसानों के हौसले बुलंद हैं तथा भारत के हर राज्य से किसान संघर्ष के लिए दिल्ली पहुंच रहे हैं, जिनमें सबसे ज्यादा किसान पंजाब, हरियाणा, बिहार, तमिलनाडु, मध्य-प्रदेश और राजस्थान से आ रहे हैं। सभी तरफ से किसान दिल्ली की ओर कल कूच करेंगे। 75 वर्षों से हमारी मांगें थीं जो नहीं सुनी गईं। हम शांति से आगे बढ़ेंगे और हमारा उद्देश्य है कि सरकार हमारी मांगों को सुने।

बता दें कि पंजाब से भी बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर हरियाणा की तरफ निकल गए हैं। ये किसान ब्यास पुल से होते हुए फतेहगढ़ साहिब के लिए रवाना हुए हैं। वहीं किसानों की हरियाणा की सीमा में एंट्री न हो, इसके लिए हरियाणा प्रशासन द्वारा बॉर्डर पर हर तरह के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। किसानों ने मुख्य रूप से शंभू बॉर्डर से दिल्ली कूच का ऐलान किया हुआ है, जिसके मद्दे नजर पुलिस-प्रशासन ने अंबाला की सभी सीमाओं की किलेबंदी की गई हैं। इसके साथ ही हरियाणा के 15 जिलों में धारा 144 लगाई लगा दी गई है तथा सात जिलों में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!