Teacher बनने के चाहवानों के लिए जारी हुआ खास Notification, 18 दिसंबर...

Edited By Vatika,Updated: 29 Nov, 2025 02:53 PM

special notification issued for those who want to become teachers

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई.) ने सी.टी.ई.टी. फरवरी

लुधियाना(विक्की): सेंट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई.) ने सी.टी.ई.टी. फरवरी 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिससे देशभर में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह वर्ष का सबसे महत्वपूर्ण अवसर बन गया है।

नोटिफिकेशन ctet.nic.in पर उपलब्ध है और इच्छुक कैंडिडेट अब निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 18 दिसंबर तय की गई है, इसलिए उम्मीदवारों के लिए निर्धारित समय में फॉर्म भरना आवश्यक है। परीक्षा 8 फरवरी, 2026 को होगी। सी.टी.ई. टी. उन युवाओं के लिए अनिवार्य पात्रता परीक्षा है जो पहली से 8वीं कक्षा तक पढ़ाने का लक्ष्य रखते हैं। के. वी.एस., एन. बी. एस.और विभिन्न प्राइवेट स्कूलों में शिक्षक पद के लिए सी.टी.ई.टी. क्वालिफाई करना एक महत्वपूर्ण पात्रता मानी जाती है। परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवार सरकारी और निजी दीनों संस्थानों में शिक्षक पदों के लिए आवेदन करने के योग्य हो जाते हैं।

पेपर-1 और पेपर-2 का पैटर्नपेपर 1 पहली से ज्वीं कक्षा तक पढ़ान के इच्छुक कैंडिडेट के लिए है। इसके लिए 12वीं के साथ 2 वर्षीय डी.एल.एड या बी.एल.एड.जैसी योग्यता आवश्यक है। पेपर-26वीं से 8वीं कक्षा के लिए है, जिसमें स्नातक के साथ बी. एड मा 4 वर्षीय बी.ए./बी. एस्स्सी. एड योग्यता मांगी जाती है। दोनों पेपर ढाई घंटे के होते हैं, कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं और इनमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होती।


यह है क्राइटेरिया
सामान्य वर्ग के कैंडिडेट्स को 60 प्रतिशत अंक यानी 150 में से 90 अंक प्राप्त करने होते हैं। ओ.बी.सी., एम.सी. और एस. टी. वर्ग के लिए लगभग 55 प्रतिशत यानी 82.5 अंक पर्याप्त माने जाते हैं। पेपर-1 में चाइल्ड साइकोलॉजी, भाषा, गणित और पर्यावरण अध्ययन शामिल होते हैं, जबकि पेपर-2 में बालविकास, भाषा कौशल, गणित विज्ञान या सामाजिक अध्ययन से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!