Edited By Kalash,Updated: 24 May, 2022 03:22 PM

मानसा से एम.एल.ए. व पंजाब कैबिनेट में स्वास्थय मंत्री चुने गए डॉ. विजय सिंगला विवादें में घिर गए हैं।
चंडीगढ़ (ब्यूरो): मानसा से एम.एल.ए. व पंजाब कैबिनेट में स्वास्थय मंत्री चुने गए डॉ. विजय सिंगला विवादें में घिर गए हैं। सिंगला पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है, जिसके चलते उन्हे कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है और उनकी गिरफ्तारी भी हो चुकी है।
इस मामले पर गायक सिद्धू मूसेवाला का बयान सामने आया है। सिद्धू मूसेवाला ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी सांझा की है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि, ‘‘बाबा कैहंदा सी, देखी चल मरदानेया रंग करतार दे, आपे मर जांदे जेहड़े दूजेयां नूं मारदे।’’
आपको बता दें कि डॉ. विजय सिंगला पर 1 प्रतिशत कमीशन मांगने के आरोप हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मामले पर खुद पुलिस केस दर्ज करने का आदेश दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि डॉ. विजय सिंगला ने अपना गुनाह भी कबूला है। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में डॉ. विजय सिंगला मानसा से सिद्धू मूसेवाला के खिलाफ खड़े हुए थे। उन्होंने सिद्धू मूसेवाला को हरा कर चुनाव जीते थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here