सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड : पुलिस गिरफ्त में आरोपी केकड़ा ने किए बड़े खुलासे

Edited By Kalash,Updated: 07 Jun, 2022 03:31 PM

sidhu moosewala murder case

सिद्धू मूसेवाला कत्ल मामले में गिरफ्तार आरोपी संदीप केकड़ा ने पुलिस हिरासत में कई बड़े खुलासे किए

चंडीगढ़ : सिद्धू मूसेवाला कत्ल मामले में गिरफ्तार आरोपी संदीप केकड़ा ने पुलिस हिरासत में कई बड़े खुलासे किए हैं। उसने बताया कि वह करीब एक महीने से सिद्धू की रेकी कर रहा था। केशव नाम के शार्प शूटर को भी केकड़ा ही मूसा गांव लेकर गया था। वह केशव को घर से कुछ दूरी पर उतार कर अपने दो दोस्तों के साथ प्रशंसक बनकर सिद्धू मूसेवाला के घर गया था। इस दौरान आरोपियों ने मूसेवाला की थार की फोटो भी ली थी। वह करीब 45 मिनट तक सिद्धू मूसेवाला के घर पर रहे और बाद में कोरोला गाड़ी में सवार हो केशव को साथ लेकर चले गए। उसने ही हमलावरों को जानकारी दी थी कि सिद्धू घर से बिना सिक्योरिटी के निकले हैं। 

जानकरी के अनुसार रेकी करने वाला आरोपी संदीप केकड़ा नशे का आदि था और पिछले एक महीने से सिद्धू की रेकी कर रहा था। वह सिरसा के एक गांव का रहने वाला है। उसने बताया कि गोल्डी बराड़ के कहने पर उसने रेकी की थी और उसी के इशारों पर यह कत्ल हुआ। 

गौरतलब है कि 29 मई को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला पर कुछ अज्ञात युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग करके मौत के घाट उतार दिया गया था। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के शरीर पर गोलियों के 19 निशान मिले थे और घायल होने के 15 मिनट के भीतर ही उनकी मौत हो गई थी। हमलावरों ने 28 वर्षीय मूसेवाला का वाहन जवाहर के गांव में रोकने के बाद गोलियों की बौछार की थी। इस हमले में कम से कम तीन बंदूकों का इस्तेमाल किया गया और घटनास्थल पर गोलियों के 30 खाली खोखें मिले। पांच डॉक्टरों के पैनल से मूसेवाला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!