बड़ी खबरः नवजोत सिद्धू ने CM कैप्टन से की सिस्वां हाउस में मुलाकात, पत्र सौंपकर की ये मांग

Edited By Vatika,Updated: 20 Aug, 2021 11:48 AM

sidhu meeting with captain in siswa farm house

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की तरफ से शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के साथ मुलाकात की गई।

चंडीगढ़: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की तरफ से शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के साथ मुलाकात की गई। कैप्टन और सिद्धू के बीच यह मुलाकात सिस्वां फार्म हाउस में की गई। इस दौरान नवजोत सिद्धू के साथ पंजाब कांग्रेस के जनरल सचिव परगट सिंह और कुलजीत नागरा भी मौजूद थे।

PunjabKesari

इस मौके पर नवजोत सिद्धू ने कारकुन्नों की फीडबैक से कैप्टन अमरेंद्र सिंह को जागरुक करवाया। सिद्धू ने कैप्टन को एक चिट्ठी सौंपी, जिसमें मांग की गई है कि यदि कैबिनेट मंत्री रोजाना एक मंत्री के आधार पर पंजाब कांग्रेस भवन में बैठे, तो अहम मामलों को प्रभावी ढंग से हल किया जा सकता है।

चिट्ठी में लिखा गया कि कांग्रेसी वर्करों, यूनियनों और पंजाब के लोगों की चिंताएं सुनने के लिए मंत्री यदि हफ़्ते के 5 दिन पंजाब कांग्रेस भवन में नियमित घंटे बिताते तुरंत कार्रवाई करें तो अपनी सेवा निभाने का यह एक बढ़िया तरीका होगा। इस पर कैप्टन ने तुरंत नवजोत सिंह सिद्धू की मांग मानते अपने मंत्रियों की पंजाब कांग्रेस भवन में बैठने संबंधित ड्यूटियां लगा दीं हैं। इस संबंधित सिद्धू की तरफ से ट्वीट भी किया गया है कि मंत्रियों के रोस्टर के प्रपोजल बारे उनकी कैप्टन अमरेंद्र सिंह के साथ सुखदायक और सकारात्मक माहौल में मीटिंग हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!