शर्मनाक घटना: चाकू की नोक पर नाबालिगा के साथ किया दुष्कर्म

Edited By Kalash,Updated: 27 Mar, 2022 04:46 PM

shameful incident minor raped at knife point

घर में 14 वर्ष की नाबालिग को अकेली देख कर एक नौजवान ने जबरदस्ती घर अंदर दाखिल हो कर चाकू की नोक पर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक

लुधियाना (गौतम): घर में 14 वर्ष की नाबालिगा को अकेली देख कर एक नौजवान ने जबरदस्ती घर अंदर दाखिल हो कर चाकू की नोक पर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। जब अचानक उसकी मां मौके पर पहुंची तो आरोपी उसे भी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर आरोपियों के खिलाफ पीड़िता की मां के बयान पर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने और पॉक्सो एक्ट के अधीन मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी डाक्टर अम्बेडकर नगर का रहने वाला राहुल है।

यह भी पढ़ें : Corona की कम हुई रफ्तार, जालंधर में इतने लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

पुलिस को दिए बयान में पीड़िता की मां ने बताया कि उक्त आरोपी उसके माता-पिता के घर के नजदीक रहता है और अक्सर ऑटो में उसे छोड़ने के लिए आता था। वह किसी काम से बाहर गई थी तो आरोपी को इस बात का पता था। जिस पर आरोपी ने उसकी गैर मौजुदगी में घर अंदर दाखिल हो कर चाकू की नोक पर उसकी लड़की के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। अचानक ही वह घर पहुंची तो आरोपी ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी और उसको धक्का मार कर फरार हो गया। जांच अफसर मीत राम ने बताया कि पीड़िता का मेडीकल करवाया गया है और उसके कोर्ट में बयान भी दर्ज करवाए जा रहे हैं। आरोपी की तलाश में रेड की जा रही है और उसे जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!