शिरोमणि अकाली दल का सीनियर नेता गिरफ्तार!  इस मामले में हुई बड़ी कार्रवाई

Edited By Kamini,Updated: 05 Nov, 2025 11:47 AM

senior akali dal leader arrested

पंजाब की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।

गुरुहरसहाय : पंजाब की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, अकाली दल के सीनियर नेता को गिरफ्तार किया गया है। अकाली दल के नेता वरदेव सिंह नोनी मान को गुरुहरसहाय विधानसभा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें कल देर रात मोहाली ज़िले से गिरफ्तार किया गया। दरअसल, पंचायत चुनाव के दौरान जलालाबाद के बीडीपीओ कार्यालय पर हुई फायरिंग के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

PunjabKesari

पुलिस ने फायरिंग के मामले में वरदेव सिंह नोनी मान और नरदेव सिंह बॉबी मान समेत 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बॉबी मान को करीब 2 महीने पहले गिरफ्तार किया गया था और अब पुलिस ने नोनी मान को भी गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि नोनी मान को आज अदालत में पेश किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!