Salute: भारत-पाक बार्डर पर गर्मी का कहर, BSF की महिला कर्मियों के हौंसले नहीं हुए कम

Edited By Kamini,Updated: 08 Jun, 2022 03:31 PM

salute the women personnel of bsf did not lose their spirits in the summer

भारत-पाकिस्तान की बहुत सारे बार्डर पर पंजाब की बेटियां पहरा दे रही हैं। बार्डरों पर गर्मी का कहर ज्यादा है, जहां पारा 45 डिग्री..........

अमृतसर: भारत-पाकिस्तान की बहुत सारे बार्डर पर पंजाब की बेटियां पहरा दे रही हैं। बार्डरों पर गर्मी का कहर ज्यादा है, जहां पारा 45 डिग्री सैल्सियस पार कर चुका है। कड़ाकेदार गर्मी में बी.एस.एफ. के बहादुर जवानों ने सरहद की कंटीली तार पर चौकसी नजर रखी हुई है। गर्मी में बार्डरों पर तैनात बी.एस.एफ. की महिला गार्डों के जजबे को कोई हरा नहीं सकता।

बी.एस.एफ. की बार्डर पर 100 के करीब महिलाएं तैनात की गई हैं। बी.एस.एफ. की वर्दी में उनकी शख्सियत में बहादुरी की झलक साफ झलकती नजर आती है। गर्मियों में उनके हौसले कभी कम नहीं होते। बता दें कि आधुनिक हथियारों के साथ लैस महिला गार्ड देश के दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए हर पल सक्रिय रहती हैं।

जिक्रयोग्य है कि पंजाब के अटारी बार्डर पर पहली बार बी.एस.एफ. की महिला गार्डों को साल 2009 में तैनात किया गया था। तब इनको अटारी बार्डर पर कंटीली तार पार कर खेती करने जा रही महिलाओं की तलाशी के लिए तैनात किया गया था। आज के समय में यह बहादुर महिलाएं देश के बार्डर पर मर्दों के बराबर हर समय ड्यूटी देती हैं। अब उक्त महिलाएं पाकिस्तान के साथ लगते बार्डर पर हाथों में हथियार लिए बार्डर पर चौकीदारी करती नजर आ रही हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!