Russia-Ukraine crisis: 35 हजार वाली टिकट 90 हजार में खरीदने के लिए मजबूर हुए भारतीय छात्र

Edited By Vatika,Updated: 04 Mar, 2022 12:12 PM

russia ukraine crisis

यूक्रेन में बढ़ रहे खतरे को देखते हुए वहां फंसे हुए विद्यार्थी महंगे दामों पर टिकटें खरीद कर भारत आ रहे हैं। इ

जालंधर(पुनीत): यूक्रेन में बढ़ रहे खतरे को देखते हुए वहां फंसे हुए विद्यार्थी महंगे दामों पर टिकटें खरीद कर भारत आ रहे हैं। इसी क्रम में क्रीमिया की स्टेट मैडीकल यूनिवर्सिटी से 12 पंजाबी विद्यार्थी वीरवार रात 8 बजे वाली ट्रेन के जरिए मास्को रवाना हो गए, जिनकी दुबई से शनिवार को एयर टिकट कन्फर्म हो चुकी है। 

इस फ्लाइट के लिए तत्काल टिकट बुकिंग करवाने वाले विद्यार्थियों को 90 हजार रुपए तक अदा करने पड़े हैं, जबकि आमतौर पर इस फ्लाइट की टिकट 35 हजार रुपए में उपलब्ध हो जाती थी।क्रीमिया से विद्यार्थियों को ट्रेन में बैठाकर रवाना करने वाले एच. सिंह ने बताया कि क्रीमिया में रहने वाले विद्यार्थियों को मंगलवार को एयर टिकट 55 हजार रुपए में मिल रही थी लेकिन वे जल्द घरों के लिए रवाना होना चाहते थे, इसलिए उन्होंने महंगे दामों में टिकटें खरीदीं। यूनिवॢसटी से कैब के जरिए उक्त विद्यार्थियों को क्रीमिया रेलवे स्टेशन पर लाया गया है। इस ट्रेन में थर्ड क्लास टिकट 3400 रुपए जबकि फस्र्ट क्लास की टिकट 9000 रुपए में मिल रही है। रात 8 बजे जाने वाली उक्त तेज रफ्तार ट्रेन में हर किसी को सफर करने की परमिशन नहीं है। एच. सिंह ने बताया कि ट्रेन में जाने की केवल उन्हें इजाजत दी जा रही है जिनके पास मास्को से दुबई की फ्लाइट की कन्फर्म टिकट उपलब्ध है।

एच. सिंह ने बताया कि इन पंजाबी मूल के विद्यार्थियों में 2 विद्यार्थी चंडीगढ़ से हैं जबकि बाकी सभी विद्यार्थी पंजाब के शहरों से संबंधित हैं। इनमें 3 लड़कियां भी शामिल हैं। इनमें एक लड़की किसी राजनीतिक परिवार से है, जिसके परिवार के व्यक्ति द्वारा पंजाब विधानसभा का चुनाव भी लड़ा गया है। उन्होंने बताया कि क्रीमिया से 34 घंटे का सफर करके उक्त विद्यार्थी मास्को पहुंचेंगे और उसके बाद उन्हें मास्को के रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए प्रति कैब के 3000 रुपए खर्च करने होंगे। इसके बाद मास्को एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद उन्हें दुबई के लिए फ्लाइट मिलेगी, जिसके जरिए आगे वे भारत में दिल्ली के इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इस एयर टिकट के लिए विद्यार्थियों ने 90 हजार रुपए तक अदा किए हैं, जबकि कई विद्यार्थियों ने कुछ दिन पहले टिकट बुक करवाई थी और उनका खर्च 40 हजार के करीब रहा था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!