दातर दिखा महिला से छीनी 1.50 लाख रुपए की नकदी व सोने के जेवर

Edited By Des raj,Updated: 05 Sep, 2018 07:56 PM

rs 1 50 lakh cash and gold jewelery worth snatched by woman

दातर से लैस एक अज्ञात व्यक्ति ने शहर के गोपाल पार्क क्षेत्र में स्थित एक घर में घुसकर महिला को जान से मारने की धमकियां देते हुए 1.50 लाख रुपए की नकदी, सोने के जेवर तथा मोबाइल फोन लूट लिया। जिस दौरान घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग निकले। थाना...

कपूरथला (भूषण): दातर से लैस एक अज्ञात व्यक्ति ने शहर के गोपाल पार्क क्षेत्र में स्थित एक घर में घुसकर महिला को जान से मारने की धमकियां देते हुए 1.50 लाख रुपए की नकदी, सोने के जेवर तथा मोबाइल फोन लूट लिया। जिस दौरान घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग निकले। थाना सिटी कपूरथला की पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

जानकारी के अनुसार गोपाल पार्क क्षेत्र निवासी वीना रानी चमन लाल बुधवार की सुबह 10 बजे अपने घर में अकेली थी कि इस दौरान उसके घर में दातर से लैस एक अज्ञात लुटेरा आ घूसा। जिसने घर में आते ही वीना रानी को जान से मारने की धमकियां देेते हुए उसके गले में पड़े 3.50 तोले सोने के  जेवर उतार लिये। जिसके उपरांत आरोपी लुटेरा उसे कमरे में ले गया। जहां पर उसने वीना रानी को जान से मारने की धमकियां देते हुए कमरे में पड़ी अलमारी को दातर से तोड़कर उसमें रखी 1.50 लाख रुपए की नकदी लूट ली। जिस दौरान आरोपी ने महिला से उस का मोबाइल फोन भी छीन लिया।

जिस दौरान महिला ने अपनी जान बचाने की कोशिश में आरोपी लुटेरे को घर से धक्का देकर बाहर की ओर गिरा दिया तथा घर का दरवाजा लगा दिया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी ट्रेनी सुखविंदर सिंह तथा एसएचओ सिटी इंस्पैक्टर सुखपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा महिला के बयान लिये। फिलहाल सिटी पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की तलाश जारी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!