हथियारों की नोक पर लुटेरों ने लूटा शराब का ठेका, CCTV में कैद हुई घटना
Edited By Sunita sarangal,Updated: 28 Jan, 2021 12:27 PM

शराब के ठेकेदार अशोक कुमार ने बताया कि सेल्जमैन द्वारा सूचित करने पर वह घटनास्थल पर पहुंचे हैं। उन्होंने......
फिरोजपुर(कुमार): फिरोजपुर छावनी की मंत्री अली बिल्डिंग में स्थित एक शराब के ठेके से 3 हथियारबंद लुटेरे करीब 50 हजार रुपए की लूट करके फरार हो गए। घटना का पता चलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एरिया को सील करते हुए लुटेरों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
शराब के ठेकेदार अशोक कुमार ने बताया कि सेल्जमैन द्वारा सूचित करने पर वह घटनास्थल पर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि गत रात 3 हथियारबंद लुटेरे इस ठेके पर आए, जिनमें से दो के पास पिस्तौल थी। दो लुटेरे ठेके के अंदर दाखिल हो गए और तीसरा लुटेरा ठेके के बाहर खड़ा रहा। ठेकेदार के मुताबिक लुटेरे करीब 40 से 50 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए हैं। उन्होंने बताया कि लुटेरों की यह सारी घटना सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई और उन्होंने सारी फुटेज पुलिस को सौंप दी है। पुलिस की ओर से इस फुटेज के आधार पर कार्यवाही की जा रही है।

Related Story

लुधियाना में दिनदहाड़े महिला से लूट, 'पता' पूछने के बहाने झपट ले गए सोने का मंगलसूत्र, पूरी...

Ludhiana में रिवाल्वर की नोक पर कारोबारी से लूट, पलों में वारदात को अंजाम देकर हुए फरार

लुधियाना के मशहूर रेस्टोरेंट में गुंडागर्दी, कार सवार हुड़दंगियों ने स्टाफ और मालिक को पीटा, CCTV...

कार में 4 हजार का तेल डलवा कर भागा चालक, पूरी घटना CCTV में कैद

आंधी बनी काल! पेड़ गिरने से डेयरी संचालक की मौ+त, CCTV में कैद हुई दर्दनाक घटना

आंधी बनी काल! पेड़ गिरने से डेयरी संचालक की मौ+त, CCTV में कैद हुई दर्दनाक घटना

ब्याज पर दिए पैसे वापस मांगने पर अंधाधुंध फायरिंग, पूरी घटना CCTV में कैद

पंजाब में दिनदहाड़े वारदात, लुटेरों ने घर में घुस अकेली महिला से लूटे सोने के गहने

रिहायशी इलाके में शराब का ठेका खोलने पर लोगों का विरोध, प्रशासन को दी चेतावनी

Ludhiana : टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी, कर्मचारी से की बेरहमी से मारपीट, CCTV में कैद दबंगई