दिन-दिहाड़े महिला के गले से सोने की चेन झपटकर भाग रहा था लुटेरा, पब्लिक ने पीछाकर  की छित्तर परेड़

Edited By Vatika,Updated: 15 Jul, 2026 08:56 AM

robbery at ludhiana

दशमेश नगर इलाके में दिन-दिहाड़े एक लुटेरे ने पैदल जा रही महिला के गले से सोने की चेन झपट ली।

लुधियाना (राज) : दशमेश नगर इलाके में दिन-दिहाड़े एक लुटेरे ने पैदल जा रही महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। महिला के शोर मचाने के बाद चेन छीनकर भाग रहे एक शातिर लुटेरे को इलाके के लोगों ने घेराबंदी करके रंगे हाथों दबोच लिया। गुस्से से उग्र भीड़ ने झपटमार की बीच सडक़ पर ही छित्तर-परेड की और उसके बाद उसे मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। महिला के साथ हुई यह वारदात पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

जानकारी के मुताबिक, यह वारदात दशमेश नगर की एक मुख्य सडक़ पर उस समय हुई जब एक महिला घरेलू काम के सिलसिले में पैदल जा रही थी। तभी घात लगाकर पीछे से आए एक अज्ञात शातिर युवक ने महिला को आकर अचानक उसके गले पर हाथ डाला और सोने की चेन झपट ली। वारदात के बाद जैसे ही आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन पीडि़त महिला ने हिम्मत नहीं हारी। महिला ने तुरंत शोर मचाते हुए लुटेरे के पीछे दौड़ लगा दी और चिल्लाना शुरू किया। 

महिला की चीख-पुकार सुनते ही इलाके के दुकानदार और राहगिरों ने भाग रहे लुटेरे के पीछे दौड़ पड़े। आरोपी ने तंग गलियों का फायदा उठाकर ओझल होने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद जनता ने महज कुछ ही दूरी पर उसे चारों तरफ से घेरकर दबोच लिया। पकड़े जाने के बाद आरोपी ने भागने के लिए हाथ-पैर भी चलाए, जिससे जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। फिर जनता ने आरोपी की जमकर क्लास ली। लोगों ने उसकी अच्छी मरम्मत करने के बाद तुरंत कंट्रोल रूम पर फोन करके पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पीसीआर और पुलिस पार्टी मौके पर पहुँची और आरोपी को जनता के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!