Thar वाले ने गली में बेज़ुबान कुत्ते पर सरेआम चढ़ाई गाड़ी, रोका तो एनिमल लवर पर तान दी पिस्तौल!

Edited By Vatika,Updated: 09 Jul, 2026 09:20 AM

crime news ludhiana

गली के बेज़ुबान आवारा कुत्तों को खाना खिला रहे एक एनिमल लवर पर महिंद्रा थार गाड़ी के चालक

लुधियाना (राज):  गली के बेज़ुबान आवारा कुत्तों को खाना खिला रहे एक एनिमल लवर पर महिंद्रा थार गाड़ी के चालक ने न सिर्फ गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, बल्कि लापरवाही से गाड़ी दौड़ाते हुए एक मासूम कुत्ते को टायर के नीचे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हद तो तब हो गई जब मौके पर मौजूद लोगों और पीड़ित ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो थार चालक ने कानून को ठेंगा दिखाते हुए अपनी जेब से सीधी लोडेड पिस्तौल निकाल ली और जान से मारने की धमकियां देते हुए सरेआम दहशत फैलाई।

थाना हैबोवाल की पुलिस ने परमजीत सिंह की शिकायत के आधार पर आरोपी रविंदर सिंह के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। परमजीत सिंह ने बताया कि वह बेज़ुबान और आवारा कुत्तों की सेवा करता है और उन्हें रोज़ाना खाना खिलाता है। बीते कल रात करीब 10:30 बजे वह अपनी गली के भीतर आवारा कुत्तों को फीडिंग (खाना) करवा रहा था। गली के कुछ कुत्ते शांत स्वभाव से वहां खाना खा रहे थे, तभी अचानक एक तेज रफ्तार थार गाड़ी वहां दाखिल हुई। थार गाड़ी का चालक बेहद लापरवाही और क्रेनियल स्पीड से गाड़ी चला रहा था। पीड़ित ने उसे गाड़ी धीरे करने का इशारा भी किया, लेकिन रसूख के नशे में चूर चालक ने गाड़ी की रफ्तार और बढ़ा दी और सरेआम एक आवारा कुत्ते को अपनी भारी-भरकम गाड़ी के टायरों के नीचे बेरहमी से कुचल दिया।

गाड़ी के नीचे आने से बेज़ुबान कुत्ता बुरी तरह लहूलुहान हो गया और उसने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। इस क्रूरता को देखकर जब पीड़ित और आस-पास के कुछ स्थानीय लोगों ने मानवता के नाते थार गाड़ी को आगे से घेरकर उसे रोकने की कोशिश की, तो आरोपी चालक का पारा सातवें आसमान पर पहुँच गया। आरोपी गाड़ी से नीचे उतरा और उसने अपनी कमर से सीधे पिस्तौल बाहर निकाल ली। आरोपी ने पिस्तौल तान दी और चिल्लाते हुए धमकी दी कि अगर किसी ने भी उसका रास्ता रोकने या पुलिस को बुलाने की कोशिश की, तो वह सरेआम गोलियों से भून देगा। इसके बाद आरोपी अपनी थार गाड़ी दौड़ाता हुआ मौके से फरार हो गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!