सड़क हादसा : ट्रक के नीचे आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत

Edited By Kamini,Updated: 24 Jun, 2022 06:58 PM

road accident traumatic death of a person after coming under the truck

समाना-पटियाला सड़क पर गांव ढेंठल के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल.....

समाना (दर्द, अशोक) : समाना-पटियाला सड़क पर गांव ढेंठल के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल समाना लाया गया। मामले के जांच अधिकारी सदर पुलिस ए.एस.आई. अमरजीत सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान तेजा सिंह (69) पुत्र मोहन सिंह निवासी हिसार रोड टोहाना के रूप में हुई है। मृतक के बेटे बलजीत सिंह के बयान के अनुसार उसके पिता टोहाना से कबाड़ का सामान भरकर मंडी गोबिंदगढ़ के लिए निकले थे, तभी गांव ढेंठल के पास ट्रक अचानक खराब हो गया।

इसी बीच जब वह रोड पर ट्रक लगाकर उसका बोनट खोलने लगे तभी ट्रक की ब्रेक न लगी होने के कारण वह उसके पिता के ऊपर से निकल गया।  उसके पिता की ट्रक के नीचे दबने से मौत हो गई। राहगीरों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारी के मुताबिक दर्ज बयानों के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!