जालंधर-पठानकोट NH पर घटा दर्दनाक हादसा! भाई-बहन की मौके पर मौत

Edited By Kalash,Updated: 19 Apr, 2026 12:11 PM

road accident siblings death

मुकेरियां से 13 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग जालंधर-पठानकोट पर स्थित कस्बा मीलवां के बस स्टॉप के नजदीक एक कार बेकाबू होकर वृक्ष से टकरा जाने से उसमें सवार 2 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई

मुकेरियां (बलबीर): मुकेरियां से 13 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग जालंधर-पठानकोट पर स्थित कस्बा मीलवां के बस स्टॉप के नजदीक एक कार बेकाबू होकर वृक्ष से टकरा जाने से उसमें सवार 2 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अंकित शर्मा उसकी पत्नी आरती व कार चालक भी बुरी तरह घायल हो गए। 

इस संबंध में हादसा ग्रस्त परिवार के रिश्तेदार अमित शर्मा ने बताया कि अंकित शर्मा उसकी पत्नी आरती शर्मा तथा उनके 2 छोटे बच्चे बेटी अयान (10 साल ) व बेटा आंध्रर्व (1 साल) एक कार में सवार होकर लुधियाना से पठानकोट अपने घर जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने मानसर टोल प्लाजा क्रॉस किया और मिलवां (हिमाचल) के समीप पहुंचे उनकी कर बेकाबू होकर रोड किनारे वृक्ष से जा टकराई। मौके पर एकत्र लोगों ने वाहन का प्रबंध कर घायलों को सिविल अस्पताल मुकेरियां पहुंचाया। एमरजेंसी ड्यूटी कर रहे डॉक्टरों ने अंकित शर्मा तथा उसकी पत्नी आरती शर्मा की नाजुक हालत को देखते हुए उनको आगे रैफर कर दिया तथा कार चालक अस्पताल में भर्ती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!