दर्दनाक हादसे में पूर्व सरपंच के जवान बेटे की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 23 Apr, 2026 07:19 PM

young son of former sarpanch dies in tragic accident

थाना पुराना शाला के अधीन आते गांव दाऊवाल में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब मुकेरियां-गुरदासपुर मुख्य मार्ग पर होशियारपुर जिले के नौशहरा पत्तन बाजार में हुए एक भीषण सड़क हादसे में गांव के पूर्व सरपंच के जवान बेटे की मौत हो गई।

गुरदासपुर (हरमन) : थाना पुराना शाला के अधीन आते गांव दाऊवाल में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब मुकेरियां-गुरदासपुर मुख्य मार्ग पर होशियारपुर जिले के नौशहरा पत्तन बाजार में हुए एक भीषण सड़क हादसे में गांव के पूर्व सरपंच के जवान बेटे की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार निशान सिंह (32) पुत्र जगीर सिंह, पूर्व सरपंच निवासी दाऊवाल, अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल पर नौशहरा पत्तन बाजार सामान खरीदने गया था। जब वह वापस अपने गांव लौट रहा था, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार वेन्यू कार (नंबर PB07 CN 2264) ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

परिजनों के आरोपों के मुताबिक कार चालक ने टक्कर मारने के बाद भी वाहन नहीं रोका और निशान सिंह को मोटरसाइकिल समेत काफी दूर तक घसीटता ले गया। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल निशान सिंह को पहले सिविल अस्पताल मुकेरियां ले जाया गया, जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए अमृतसर रेफर कर दिया गया। अमृतसर पहुंचने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद मृतक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक के पिता जगीर सिंह, गांव के सरपंच बलविंदर सिंह और पूर्व सरपंच अमनदीप कुमार ने आरोप लगाया कि कार चालक नशे की हालत में था।
  
इस संबंध में सहायक थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!