भयानक सड़क हादसे ने उजाड़े 2 परिवार, मची चीख पुकार

Edited By Sunita sarangal,Updated: 30 Nov, 2022 03:01 PM

road accident

थाना प्रमुख ने बताया कि जगजीवन सिंह और सेवक सिंह अपने मोटरसाइकिल पर दवाई लेने के लिए जनेर से कोटईसे खां की ओर जा रहे थे।

मोगा: मोगा-कोटईसे खां रोड पर गत रात छोटा हाथी और मोटरसाइकिल में हुई जबरदस्त टक्कर में जगजीवन सिंह(31) और सेवक सिंह(24) दोनों निवासी गांव जनेर की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही थाना कोटईसे खां के इंचार्ज इंस्पैक्टर गुरबिंदर सिंह भुल्लर, सहायक थानेदार सुखविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित घटनास्थल पर पहुंचे और जांच के बाद लाशों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया गया।

थाना प्रमुख ने बताया कि जगजीवन सिंह और सेवक सिंह अपने मोटरसाइकिल पर दवाई लेने के लिए जनेर से कोटईसे खां की ओर जा रहे थे। जब वह गांव रगड़ा के पास पहुंचे तो उनके आगे एक छोटा हाथी जा रहा था। उसमें टैंट का सारा सामान भरा हुआ था। छोटा हाथी चालक ने टायर पंक्चर होने पर अचानक ब्रेक लगा दी। इसके चलते मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति छोटा हाथी से जा टकराए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, पुलिस ने सुखदीप सिंह निवासी जनेर के बयानों पर छोटा हाथी चालक प्रवीन सिंह निवासी गांव गलोटी के खिलाफ मामला दर्ज करके छोटे हाथी को अपने कब्जे में ले लिया है जबकि चालक पुलिस के काबू नहीं आ पाया। सहायक थानेदार सुखविंदर सिंह ने कहा कि दोनों शवों को सिविल अस्पताल मोगा से पोस्टमार्टम के बाद वारिसों के हवाले कर दिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!