Punjab में ED रेड के बीच सियासी हलचल, रवनीत बिट्टू की Post से मची खलबली

Edited By Kamini,Updated: 24 Sep, 2026 01:21 PM

ravneet bittu post

GMADA के पंजाब और चंडीगढ़ स्थित दफ्तरों में ED की रेड के बीच रवनीत बिट्टी ने एक सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है, जिस के बाद खलबली मच गई है।

पंजाब डेस्क : GMADA के पंजाब और चंडीगढ़ स्थित दफ्तरों में ED की रेड के बीच रवनीत बिट्टी ने एक सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है, जिस के बाद खलबली मच गई है। दरअसल, पंजाब और चंडीगढ़ स्थित दफ्तरों में पिछले 2 दिनों से प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी जारी है। इस दौरान पंजाब के एक मंत्री के भांजे के घर भी रेड हुई। इस बाद रवनीत बिट्टू ने एक पोस्ट शेयर की है।

बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने अपने पोस्ट में दावा किया है कि, पंजाब का एक मंत्री देश छोड़कर भाग गया है।, जिसकी अभी तक कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

PunjabKesari
 
गौरतलब है कि, पंजाब में GMADA से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई का दायरा बढ़ता नजर आ रहा है। मंगलवार से शुरू हुई कार्रवाई के तहत ED की टीमें लुधियाना में पंजाब के मंत्री के भांजे गुरप्रीत सिंह उर्फ प्रिंस के घर पहुंची हैं और तलाशी ली। वहीं ED की कार्रवाई के बीच पंजाब सरकार ने बुधवार देर रात पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का रुख किया और मामले में तत्काल सुनवाई की मांग की। याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने ED की छापेमारी की निगरानी के लिए वारंट ऑफिसर नियुक्त किया है। हाईकोर्ट ने वारंट ऑफिसर को छापेमारी वाली जगहों पर जाकर मौके की स्थिति का निरीक्षण करने और इसकी रिपोर्ट अदालत में पेश करने के निर्देश दिए हैं। वारंट ऑफिसर किसी भी समय संबंधित स्थान पर जाकर निरीक्षण कर सकता है। उसे गुरुवार दोपहर 2 बजे तक मामले की स्टेटस रिपोर्ट हाईकोर्ट में दाखिल करनी होगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!