रावी दरिया में पानी का स्तर बढ़ने से टूटा पैंटून पुल

Edited By Vatika,Updated: 09 Feb, 2019 08:53 AM

ravi dariya gurdaspur

पहाड़ों तथा मैदानी इलाकों में हुई जोरदार बरसात के चलते मकौड़ा पत्तन पर रावी दरिया में पानी का स्तर अचानक बढऩे तथा बहाव तेज हो जाने से रावी दरिया पर बनाए पैंटून पुल की लगभग 40 शहतीरियां पानी में बह गईं।

बहरामपुर(गोराया): पहाड़ों तथा मैदानी इलाकों में हुई जोरदार बरसात के चलते मकौड़ा पत्तन पर रावी दरिया में पानी का स्तर अचानक बढऩे तथा बहाव तेज हो जाने से रावी दरिया पर बनाए पैंटून पुल की लगभग 40 शहतीरियां पानी में बह गईं।
PunjabKesari
इस संबंध में इलाके के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि रावी दरिया के पार के गांव भरियाल, तूर, चेबे, मम्मी चक्क, रंगा, लसियान सहित एक दर्जन गांवों का सम्पर्क पूरी तरह से टूट गया। लोगों के अनुसार इस पुल के क्षतिग्रस्त होने से इलाके के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा तथा दरिया पार के गांवों में आने-जाने के लिए अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!