खेत में पलटी समय नमक से लदी ट्रॉली, तारें टूटने से बिजली सप्लाई प्रभावित

Edited By Kalash,Updated: 16 Sep, 2026 01:47 PM

road accident

बरनाला-बठिंडा मुख्य मार्ग पर घड़ेली चौक के पास उस समय हादसा हो गया जब नमक से भरी ट्रॉली को लेकर जाकर रहे घोड़ा ट्राले की हुक अचानक टूट गई।

तपा मंडी (शाम, गर्ग): बरनाला-बठिंडा मुख्य मार्ग पर घड़ेली चौक के पास उस समय हादसा हो गया जब नमक से भरी ट्रॉली को लेकर जाकर रहे घोड़ा ट्राले की हुक अचानक टूट गई। हुक टूटने के कारण पीछे जुड़ी ट्राली सड़क से नीचे जाकर स्लिप रोड पर पलट गई। हादसे में ट्रॉली ड्राइवर बाल-बाल बच गया, जबकि ट्रॉली में लदे नमक के गट्टे पास के खेत में बिखर गए।

घटना के बारे में घोड़ा ट्रॉला चालक आशु राम ने बताया कि वह बीकानेर से नमक लोड करके राजपुरा की तरफ जा रहा था। घड़ेली चौक वाले ओवरब्रिज से उतरने के बाद जब वह मेन रोड से कट लेकर स्लिप रोड पर चढ़ने लगा तो पीछे लगी ट्रॉली का हुक अचानक टूट गया। कुछ ही पलों में ट्रॉली पलट गई और उसमें लदे नमक के गट्टे खेत में गिर गए।

हादसे के कारण पास से गुजर रही बिजली की तारें टूटने के कारण कुछ इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित हुई। वहीं खेत मालिक जग्गी सिंह ने बताया कि खेत में नमक के गट्टे गिरने से खेत और फसल का नुकसान हुआ है। राहगीरों ने बताया कि कट वाली जगह पर सड़क का स्तर ऊंचा होने के कारण वाहनों को स्लिप रोड पर चढ़ने में दिक्कत होती है। उन्होंने हाईवे अथॉरिटी से मांग की है कि सड़क का स्तर ठीक किया जाए और कट को समतल किया जाए, ताकि भविष्य में होने वाले हादसे को रोका जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!