Blackmail कर नाबालिग से बनाता रहा संबंध, वीडियो बनाकर की वायरल

Edited By Vatika,Updated: 21 Oct, 2020 05:32 PM

rape with minor girl

दुकान पर मोबाइल रिचार्ज करवाने आई नाबालिगा के साथ ज़बरदस्ती करने और उसकी वीडियो वायरल करने वाले आरोपी और उसके 2 दोस्तों के ख़िलाफ़ पुलिस ने पर्चा दर्ज किया है।

फिरोजपुर (मल्होत्रा): दुकान पर मोबाइल रिचार्ज करवाने आई नाबालिगा के साथ ज़बरदस्ती करने और उसकी वीडियो वायरल करने वाले आरोपी और उसके 2 दोस्तों के ख़िलाफ़ पुलिस ने पर्चा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पीड़िता के घर के पास सलिन्दर सिंह की मोबाइल रिचार्ज की दुकान है। 2014 से वह उसकी दुकान पर जाकर मोबाइल रिचार्ज करवाती आ रही है। 2016 में दुकानदार सलिन्दर सिंह ने अपनी दुकान में उसके साथ ज़बरदस्ती की और उसके 2 अज्ञात साथियों ने वीडियो बना ली।

इसके बाद आरोपी उसे वीडियो वायरल करने की धमकिया देकर ब्लैकमेल करता रहा और कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसने आरोप लगाए कि जब उसने सलिन्दर सिंह का विरोध करना शुरू किया तो उसने उसकी वीडियो वायरल करके उसे बदनाम करन की कोशिश की है। इंस्पेक्टर अनुसार दोषी सलिन्दर सिंह और उसके 2 अज्ञात दोस्तों के ख़िलाफ़ आई.पी.सी. और चाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट के अधीन पर्चा दर्ज करने के बाद उनकी तालाश की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!