Edited By Urmila,Updated: 07 Feb, 2022 11:54 AM

पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिन्दर रंधावा ने आम आदमी पार्टी पर सीधा राजनीतिक हमला किया है। रंधावा ने कहा कि दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार...
जालंधर (धवन): पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिन्दर रंधावा ने आम आदमी पार्टी पर सीधा राजनीतिक हमला किया है। रंधावा ने कहा कि दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार कुछ भी संवारने में असफल रही है। ऐसी हालत में आम आदमी पार्टी से पंजाब में कुछ संवारने की उम्मीद कैसे की जा सकती है।
यह भी पढ़ें : चाइना डोर बनी काल, पुलिस की ढीली कार्यवाही पर परिवार वालों ने खड़े किए सवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की तरफ से पंजाब के शहरों और गांवों में अच्छी सहूलियतें देने के किए जा रहे वायदों पर टिप्पणी करते हुए उपमुख्यमंत्री रंधावा ने कहा कि केजरीवाल को पहले दिल्ली में अपनी परफॉरमेंस दिखानी चाहिए, उसके बाद उसे अन्य राज्यों में जाकर लोगों से वोटें मांगने का अधिकार है। यदि ‘आप’ दिल्ली के लोगों को बेहतर नागरिक सहूलियतें नहीं दे सकी तो फिर वह पंजाब में क्या कारगुजारी दिखा सकती है, इस पर प्रश्न निशान खड़ा हो जाता है।
यह भी पढ़ें : CM चेहरा ऐलाने जाने के बाद मजीठिया ने घेरी कांग्रेस, सिद्धू को करवाया अहसास
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की संख्या आज सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में होती है। दिल्ली में आज कोई भी पंजाबी जाकर रहना नहीं चाहता है। दिल्ली के लोगों से यदि आज जाकर पूछा जाए कि वह आम आदमी पार्टी की सरकार से खुश हैं तो न-समर्थकी जवाब ही मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि आज भी पंजाब के शहर और गांव दिल्ली की तुलना में काफी बेहतर हैं, जहां लोगों को रहने के लिए सरकार ने बेहतर नागरिक सहूलियतें उपलब्ध करवाई हैं और साथ ही पंजाब का जलवायु और माहौल भी दिल्ली की तुलना में काफी अच्छा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here