Jalandhar उप चुनाव के प्रचार में डटे राजा वड़िंग, काफिला रुकवा चखा 'गोल गप्पों' का स्वाद

Edited By Kamini,Updated: 03 Jul, 2024 02:01 PM

raja warring tasted gol gappa in jalandhar

जालंधर वेस्ट विधानसभा उपचुनाव 10 जुलाई को होने जा रहे है। चुनाव प्रचार के लिए राजनीतिक पार्टियों के कई बड़े नेता जालंधर में पहुंच रहे हैं।

जालंधर : जालंधर वेस्ट विधानसभा उपचुनाव 10 जुलाई को होने जा रहे है। चुनाव प्रचार के लिए राजनीतिक पार्टियों के कई बड़े नेता जालंधर में पहुंच रहे हैं। इसी के चलते मंगलवार को कांग्रेस के पंजाब अध्यक्ष और लुधियाना से नवनिर्वाचित सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग उम्मीदवार सुरिंदर कौर के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए जालंधर पहुंचे। प्रचार दौरान राजा वड़िंग ने रास्ते में काफिले को रोका और वरिष्ठ नेताओं से बातचीत करने के लिए एक दुकान पर रुके। जालंधर में चुनाव प्रचार के दौरान राजा वड़िंग मॉडल हाऊस में गोल गप्पे व टिक्की का स्वाद चखते हुए नजर आए। उनके साथ इस समय सुखविंदर कोटली,  सीनियर नेता दीपक खोसला इत्यादि मौजूद रहे।

PunjabKesari

आखिर किस पार्टी को मिलेगी जालंधर वेस्ट की सीट 

जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में 10 जुलाई को होंगे और उनका नतीजा 13 जुलाई को आएगा। इसी के साथ उपचुनाव को लेकर माहौल भी गरमाता जा रहा है। यह सीट जीतना बीजेपी, 'आप' और कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। जालंधर वेस्ट की यह सीट किस पार्टी को मिलेगी यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन सभी राजनीतिक पार्टियां इस सीट को जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं।

PunjabKesari

बता दें कि शीतल अंगुराल 2022 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर जालंधर वेस्ट से विधायक बने थे, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले वह बीजेपी में शामिल हो गए। इस बीच उन्होंने अपने विधायक पद से अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को भेज दिया। हालांकि बाद में वह अपना इस्तीफा वापस लेना चाहते थे, लेकिन उससे पहले ही उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया था। उनके इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हो गई। इस सीट पर होने वाले उपचुनाव में अब बीजेपी से शीतल अंगुराल, आम आदमी पार्टी से महेंद्र भगत और कांग्रेस से सुरिंदर कौर मैदान में हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!