Jalandhar : पेड़ से लटकती मिली व्यक्ति की लाश, पत्नी की मौत के बाद था मानसिक परेशान

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Sep, 2026 11:04 PM

jalandhar man found hanging from a tree

सुदामा विहार में वीरवार सुबह पेड़ से लटकती लाश देख कर इलाके में दहशत का महौल बन गया।

जालंधर : सुदामा विहार में वीरवार सुबह पेड़ से लटकती लाश देख कर इलाके में दहशत का महौल बन गया। शव देखने वाले लोगों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची थाना 7 की पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक की पहचान करने के बाद उसके लोकल रहते रिश्तेदारों को सूचना दी जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया।

ए.सी.पी. माडल टाऊन मनमोहन सिंह ने बताया कि वीरवार सुबह कंट्रोल रूम में शव मिलने की सूचना के बाद थाना सात के प्रभारी रविंदर कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक का नाम बराती लाल (45) निवासी बहरइच यू.पी. हाल निवासी सुदामा विहार जालंधर के तौर पर हुई। पुलिस ने मृतक के भतीजे राकेश कुमार को सूचित किया जिसके बाद राकेश कुमार ने मौके पर पहुंच कर बताया कि बराती लाल की पत्नी की कुछ समय पहले मौत हो गई थी और उसके कोई बच्चा भी नहीं था। राकेश ने कहा कि पत्नी की मौत का गम और अकेलेपन करके वह उनसे भी नहीं मिलता था। इसी मानसिक दबाव के चलते बराती लाल ने पेड़ से फंदा लगा कर जान दे दी। बराती लाल लेबर का काम करता था और वहीं नजदीक ही किराए के मकान में रहता था।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!