Edited By Kalash,Updated: 07 Jan, 2023 02:34 PM

पंजाब कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी के इस्तीफा देने पर विरोधियों द्वारा प्रतिक्रिया दी जा रही है
चंडीगढ़ (सागर): पंजाब कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी के इस्तीफा देने पर विरोधियों द्वारा प्रतिक्रिया दी जा रही है। इस मामले पर भाजपा नेता राज कुमार वेरका ने मंत्री सरारी की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि देर आए दरुस्त आए पर सरारी को पहले ही अपना पद छोड़ देना चाहिए थे इतना ही नहीं सी.एम. भगवंत मान को उन्हें खुद पार्टी से निकाल देना चाहिए था।
राज कुमार वेरका ने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर वायरल हुई ऑडियो क्लिप के मामले में सरारी बुरी तरह से फंसे हुए हैं। वायरल ऑडियो से उनके कारनामे नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर पंजाब से भ्रष्टाचार खत्म करना है तो दिल्ली की दखलंदाजी को बंद करना होगा सी.एम. भगवंत मान को पंजाब की कमान अपने हाथों से लेनी होगी। सी.एम. मान लॉ एंड आर्डर को बनाए रखने और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए काम करे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here