पंजाब में पंजीरी कांड के बाद अब वेरका ड्राई मिल्क विवाद, मजीठिया ने CM भगवंत मान से मांगा इस्तीफा

Edited By VANSH Sharma,Updated: 26 Mar, 2026 07:31 PM

majithia attacks aap government over verka dry milk controversy

अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने वेरका ड्राई मिल्क विवाद को लेकर एक बार फिर पंजाब की मान सरकार पर तीखा हमला बोला है।

पंजाब डेस्क: अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने वेरका ड्राई मिल्क विवाद को लेकर एक बार फिर पंजाब की मान सरकार पर तीखा हमला बोला है। मजीठिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के नेताओं को घेरा और सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए।

मजीठिया ने कहा कि पहले पंजीरी घोटाला और अब ड्राई मिल्क विवाद सामने आने से पंजाब सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि खुद को पंजाब का बेटा कहने वाले भगवंत मान ने पंजाब की छवि को नुकसान पहुंचाया है।

उन्होंने कहा कि वेरका द्वारा सप्लाई किए गए ड्राई मिल्क को देश की सशस्त्र सेनाओं ने रिजेक्ट कर दिया, जो सरकार के दावों पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। मजीठिया ने आरोप लगाया कि वही दूध पंजाब में लोगों को बेचा जा रहा है और करोड़ों पंजाबियों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

अकाली नेता ने कहा कि सेना द्वारा सैंपल रिजेक्ट किया जाना और दिल्ली में अपील खारिज होना इस मामले की गंभीरता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जो सैनिक देश के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं, उन्हें घटिया ड्राई मिल्क देना शर्मनाक है।

मजीठिया ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग झूठी क्रांति की बात करते हैं, लेकिन पंजाब को भ्रष्टाचार और गिरावट की ओर धकेल रहे हैं। उन्होंने वित्त मंत्री हरपाल चीमा को भी इस मामले में जिम्मेदार ठहराया और कहा कि वेरका की हालत खराब करने के लिए सरकार जिम्मेदार है।

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या वेरका के दूध की गुणवत्ता जानबूझकर गिराई जा रही है ताकि निजी डेयरी कंपनियों को फायदा मिल सके। क्या गुजरात और पंजाब की डेयरी कंपनियों को चुनावी फायदा पहुंचाने की कोशिश हो रही है और क्या पंजाब के दूध उत्पादक किसानों को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।

मजीठिया ने कहा कि पंजाब कभी शुद्ध दूध और बहादुर बेटों की धरती के नाम से जाना जाता था, लेकिन अब इस तरह के विवादों से राज्य की छवि को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि इससे करोड़ों रुपये का नुकसान होगा और दूसरे राज्यों में भी पंजाब की प्रतिष्ठा गिरेगी।

अंत में मजीठिया ने कहा कि वेरका विभाग सीधे मुख्यमंत्री भगवंत मान के अधीन है, इसलिए पूरी जिम्मेदारी उन्हीं की बनती है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के नेताओं के इशारों पर वेरका का संचालन हो रहा है और भगवंत मान कठपुतली बन गए हैं।

मजीठिया ने कहा कि पंजाब को तरक्की का वादा किया गया था, लेकिन राज्य को धीरे-धीरे गिरावट की ओर धकेला जा रहा है। उन्होंने मांग की कि इन विवादों और विभाग को सही तरीके से न संभाल पाने के कारण भगवंत मान को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!