डेरा ब्यास की संगत के लिए खुशखबरी, 6-7 जून को होंगे स्पेशल भंडारे, यहां देखें Schedule

Edited By Vatika,Updated: 05 Jun, 2026 01:16 PM

radha soami satsang beas

डेरा ब्यास की संगत के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास में

जालंधरः डेरा ब्यास की संगत के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास में 6 और 7 जून को विशेष भंडारों का आयोजन किया जा रहा है। डेरा के जोनल सचिव सुनील तलवाड़ द्वारा कुछ दिन पहले ही इस संबंध में नया नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

शाम 4 बजे सत्संग पंडाल में प्रश्न-उत्तर सत्र
जानकारी के अनुसार, डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों 7 जून (रविवार) को सुबह 8:30 बजे सत्संग करेंगे। वहीं, इससे एक दिन पहले 6 जून (शनिवार) को बाबा गुरिंदर सिंह जी सुबह सत्संग के बाद संगत को कार दर्शन देंगे। इसके अलावा इन दिनों शाम 4 बजे सत्संग पंडाल में प्रश्न-उत्तर सत्र का भी आयोजन किया जाएगा। इन विशेष भंडारों के आयोजन को लेकर डेरा के सेवादारों और संगत में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने गुरु के दर्शन करने और उनके प्रवचन सुनने के लिए उत्साहित हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!