PM मोदी के दौरे को देखते कैंट स्टेशन पहुंचे ढिल्लो, सुरक्षा प्रबंधों व तैयारियों का लिया जायजा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 15 Jul, 2026 10:48 PM

dhillon reached cantt station in view of pm modi s visit

पी.एम. मोदी के दौरे को देखते पंजाब भाजपा प्रधान केवल ढिल्लों आज जालंधर के कैंट स्टेशन में पहुंचे, जहां उन्होंने सुरक्षा प्रबंधों व तैयारियों का जायजा लिया। ढिल्लों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी पंजाब दौरे को राज्य के विकास के लिए अत्यंत...

जालंधर: 17 जुलाई को जालंधर में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारियों का आज भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने जायजा लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन और रैली स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस, प्रशासन और रेलवे अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा भी की।

इस अवसर पर ढिल्लों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को पंजाब में कई बड़ी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने आ रहे हैं। उनके भव्य स्वागत के लिए पूरी पंजाब भाजपा और समूचा पंजाब उत्साहित है। उन्होंने कहा कि जब भी प्रधानमंत्री मोदी पंजाब आते हैं, राज्य के लिए कोई न कोई बड़ा उपहार लेकर आते हैं। इस बार भी वे पंजाब को करोड़ों रुपये की महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात देने जा रहे हैं।

ढिल्लों ने बताया कि प्रधानमंत्री अपने इस दौरे के दौरान पंजाब के चार प्रमुख रेलवे स्टेशनों—जालंधर, मोहाली (एस.ए.एस. नगर), श्री मुक्तसर साहिब और श्री आनंदपुर साहिब—के पुनर्विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इन स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, जहां आधुनिक प्रतीक्षालय, निःशुल्क वाई-फाई, उन्नत प्लेटफॉर्म, फूड कोर्ट तथा बुजुर्गों, दिव्यांगों और बच्चों की सुविधा के लिए एस्केलेटर सहित अनेक आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसी अवसर पर जालंधर से 'संत रविदास जी एक्सप्रेस' रेलगाड़ी को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के अलावा पंजाब के समग्र विकास के लिए भी कई अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत की जाएगी। राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए नए राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन होगा। स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के तहत पीजीआई चंडीगढ़ में भी नई परियोजनाओं का शुभारंभ किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पंजाब विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए एक बहुउद्देशीय ऑडिटोरियम का उद्घाटन भी किया जाएगा।

केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एकमात्र लक्ष्य भारत को विश्व का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाना है, जिसमें पंजाब की प्रगति महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसी सोच के तहत राज्य के पुराने रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण कर उन्हें नया स्वरूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब में जो भी विकास कार्य हो रहे हैं, वे केंद्र सरकार की योजनाओं के माध्यम से हो रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पंजाब की जनता भाजपा की इस विकास यात्रा का साथ देगी और राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!