Edited By Subhash Kapoor,Updated: 24 Jul, 2026 09:45 PM

भगवान वाल्मीकि आश्रम शक्ति नगर जालंधर में स्थापित वाल्मीकि वेल्फेयर ट्रस्ट (रजि.) को सर्वसहमति से भंग कर दिया गया हैं। उक्त जानकारी देते हुए ट्रस्ट के कार्यकारी चेयरमैन विपन सभ्रवाल ने बताया कि हर पाँच साल के बाद ट्रस्ट के चुनाव करवाए जाते हैं, जिसे...
जालंधर : भगवान वाल्मीकि आश्रम शक्ति नगर जालंधर में स्थापित वाल्मीकि वेल्फेयर ट्रस्ट (रजि.) को सर्वसहमति से भंग कर दिया गया हैं। उक्त जानकारी देते हुए ट्रस्ट के कार्यकारी चेयरमैन विपन सभ्रवाल ने बताया कि हर पाँच साल के बाद ट्रस्ट के चुनाव करवाए जाते हैं, जिसे जालंधर का प्रशासन पूरी जिम्मेदारी के साथ करवाता है। जिसके लिए 25 साल से वाल्मीकि मजहबी सिख वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा ट्रस्ट के चुनाव की प्रक्रिया को सुचारु ढंग से चलाने के लिए सहयोग किया जाता है। ट्रस्ट के चेयरमैन के चुनाव के लिए नामांकन भरने की तिथि 1 अगस्त समय सुबह 11 बजे से 1 तक और नामांकन वापिस लेने की तिथि 3 अगस्त समय शाम 4 बजे से 6 बजे तक तथा 9 अगस्त को सुबह 8 बजे से 5 बजे तक आश्रम में वोटें पाई जाएंगी। वोटों के तुरंत बाद ट्रस्ट के चेयरमैन की घोषणा की जाएगी। इस अवसर पर भगवान वाल्मीकि आश्रम शक्ति नगर के ट्रस्ट से सबंधित अली मोहल्ला, ब्रांडरथ रोड मोहल्ला, इस्मलामगंज, छोटा अली मोहल्ला, गली राईयां वाली तथा गली गिला वाली आदि के लोग बहु गिनती में शामिल हुए।