Edited By Kamini,Updated: 02 Apr, 2026 04:07 PM

वक की मां परमजीत कौर पत्नी गुरनाम सिंह ने थाना-8 में शिकायत देकर पुलिस को अपने बेटे के लापता होने की जानकारी दी।
जालंधर: शहर में एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुतााबिक, हरदयाल नगर का एक युवक अपनी मां के WhatsApp नंबर पर अपना 46 सेकंड का वीडियो भेजकर लापता हो गया। युवक ने वीडियो में कहा कि वह पूनम नाम की लड़की से परेशान होकर सुसाइड कर रहा है। वह एक अच्छा बेटा नहीं बन सका। युवक का मोबाइल फोन ब्यास थाना पुलिस को लावारिस हालत में मिला, जबकि उसका ई-रिक्शा भी सुनसान जगह पर खड़ा मिला।
युवक हाईवे के किनारे बैठकर अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाता रहा। युवक की मां परमजीत कौर पत्नी गुरनाम सिंह ने थाना-8 में शिकायत देकर पुलिस को अपने बेटे के लापता होने की जानकारी दी। परमजीत कौर ने शिकायत में लिखा कि 9 दिन पहले उसका बेटा सुखबीर उर्फ सुखी सुबह 9 बजे अपना ई-रिक्शा लेकर घर से निकला था। दोपहर 2:45 बजे उसने 46 सेकंड का वीडियो भेजा जिसमें वह कह रहा था कि वह पूनम नाम की लड़की से परेशान होकर सुसाइड कर रहा है। उसके बाद किसी ने उसका मोबाइल नहीं उठाया।
जब उन्होंने 7 बजे अपने बेटे का फोन किया तो ब्यास थाने की पुलिस ने उठाया और बताया कि यह मोबाइल किसी को मिला है, जिसने इसे थाने में जमा करा दिया है। वह तुरंत ब्यास थाने पहुंचे और मोबाइल ले आए लेकिन उनके बेटे का कोई पता नहीं चला। उनका ई-रिक्शा भी काली सड़क पर मिला। उन्होंने बताया कि वह ब्यास गए और पूछताछ की लेकिन उनके बेटे का कुछ पता नहीं चला। उन्होंने कहा कि उनका बेटा इतने दिनों से लापता है लेकिन पुलिस कोई सही जवाब नहीं दे रही है। उन्होंने गुहार लगाई कि उनके बेटे का जल्द से जल्द पता लगाया जाए।
46 सेकंड के वीडियो में सुखी ने कहा, "आज मैं अपने साथ जो कुछ भी कर रहा हूं, उसके पीछे पूनम का हाथ है। मैं सुसाइड कर रहा हूं। मैंने उसे पैसे दिए हैं। मैंने उससे कहा कि मेरा वीडियो डिलीट कर दे लेकिन वह मेरा वीडियो डिलीट नहीं कर रही है। इसलिए मैं खुद को खत्म कर रहा हूं।" मैं अपनी मां का अच्छा बेटा नहीं बन सका.. भगवान मां को हमेशा खुश रखे। मां, मुझे माफ कर देना, मैं आपसे दूर जा रहा हूं। आत्महत्या के पीछे मेरे परिवार का कोई हाथ नहीं है, जो भी हाथ है वह सिर्फ पूनम का है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here